आगरा के बल्केश्वर स्थित ईश्वरीय पंजवानी सिंधी धर्मशाला में श्री राम सेवा समिति की ओर से दो दिवसीय आठवां सामूहिक एकादशी उद्यापन का आयोजन किया जा रहा है। उद्यापन में महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान सहित कई प्रदेशों के 71 जोड़े विधि विधान से पूजा अर्चना में शामिल होंगे। समिति ने रविवार को समारोह के आमंत्रण पत्र का विमोचन कर भक्तों को आमंत्रित किया।