फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: शिक्षा चौपाल में गूंजा निपुण प्रदेश का संकल्प, बच्चों की प्रस्तुतियों ने जीता दिल

Dhirendra Singh Updated Mon, 13 Apr 2026 01:12 PM IST

आगरा। टेढ़ी बगिया, हाथरस मार्ग स्थित कंपोजिट विद्यालय में सोमवार को ‘निपुण प्रदेश की ओर एक कदम’ के तहत शिक्षा चौपाल का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। बच्चों को रिफ्रेशमेंट , स्टेशनरी व अन्य साम्रगी वितरण की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उमाशंकर, मन्नालाल शर्मा एवं विशिष्ट अतिथि डॉ. अजय द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। प्रधानाचार्य डॉ. रेखा रानी ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए बताया कि शिक्षा चौपाल का मुख्य उद्देश्य अभिभावकों को बच्चों की पढ़ाई के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि विद्यालय के साथ-साथ अभिभावकों की भी बच्चों की शिक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इस अवसर पर एआरपी नागेंद्र उपाध्याय, विष्णु कुमार शर्मा, करन धाकड़, सुनील शाक्य, बाहुबली जैन, हेमंत करदम, मनोज सारस्वत, मोहम्मद शहरयार सहित शिक्षिकाएं सोनिया शर्मा, श्वेता सिकरवार, नीलम कुमारी पाल, अनीता, ममता और बड़ी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें