फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सिर्फ सुबह पीएं गुनगुना पानी, कप भरकर न पीएं काढ़ा

खुद की डॉक्टरी परेशानी का वजह बन रही है। सर्दी में गर्म पानी, चाय-कॉफी और काढ़ा अधिक इस्तेमाल करने से गले में जलन, पेट में अल्सर और अपच की परेशानी बन रही है। पेट रोग और नाक, कान एवं गला रोग विशेषज्ञों के पास ऐसे मरीजों की संख्या बढ़ गई है। डॉक्टरों ने बताया कि कई लोग गुनगुने का मतलब गर्म पानी समझकर बार-बार उसका उपयोग करते हैं। काढ़े को चाय की तरह पी रहे हैं। बाजार के काढ़े की गुणवत्ता का भी पता नहीं है, इससे असर के बजाय दुष्प्रभाव ज्यादा हो रहे हैं। चिकित्सक सिर्फ सुबह गुनगुना पानी पीने की सलाह दे रहे हैं। दिन में जैसा पसंद हो वैसे पानी पीएं। काढ़ा को सिरप की तरह उपयोग करें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें