आगरा। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस 10 अगस्त को मनाया जाएगा। इसमें एक से 19 साल तक के बच्चों, युवाओं को अल्बेंडाजोल टैबलेट खिलाई जाएगी। इसके लिए सीएमओ कार्यालय में बैठक कर कार्ययोजना बनाई गई। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों में शिविर लगाकर टैबलेट खिलाई जाएगी। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. उपेंद्र कुमार ने बताया कि जिले में एक से 19 साल तक के 20.70 लाख बच्चे, किशोर और युवा हैं। टैबलेट खाने से पेट के कीड़े मल के जरिये से बाहर निकल जाते हैं। इससे पूर्ण रूप से शारीरिक और मानसिक विकास होता है।