फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: दांतों की बढ़ रही बीमारी, एआई से ठीक होगा मर्ज

आगरा में इंडियन डेंटल एसोसिएशन की फतेहाबाद रोड स्थित होटल में दो दिवसीय कार्यशाला के अंतिम दिन दांतों की बीमारियां से बचाव और नई तकनीक के बारे में बताया गया। अध्यक्ष डॉ. यूनुस खान ने बताया कि पान, तंबाकू के खाने से ओरल कैंसर के मामले बढ़ रहे हैं। मसूड़े, जबड़े और दांतों में भी बीमारी फैल रही है। सचिव डॉक्टर एनएस लोधी ने बताया कि दांतों की बीमारियों में इंप्लांट की नई तकनीक आई है। इससे मरीजों को परेशानी कम होगी और बेहतर परिणाम भी आ रहे है। डाॅक्टर कुशाल सिंह ने बताया कि इंप्लांट में अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का भी उपयोग किया जा रहा है। एसएस सर्जरी बेहद आसान हो गई है, जिससे मरीजों को भी बड़ा लाभ मिलेगा। कार्यशाला के अंतिम दिन सभी चिकित्सकों को प्रमाण पत्र भी दिए गए। डॉक्टर ने लोगों से तंबाकू न खाने, रोजाना ब्रश करने, पौष्टिक आहार लेने, सलाद और फल अधिक खाने के सलाह दी। बच्चों को फास्ट फूड से बचाव करने के लिए जोर दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें