डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय बीएससी नर्सिंग 2018-19 और 19-20 बैच के विद्यार्थी अपने परीक्षा परिणाम को लेकर विश्वविद्यालय में प्रदर्शन कर रहे हैं। करीब एक दर्जन छात्र विश्वविद्यालय की टंकी के ऊपर बैठ गए। छात्र-छात्राएं कुलपति को मौके पर बुलाकर समस्या समाधान की मांग कर रहे हैं।