विश्व धरोहर ताजमहल पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने की मांग ने अब तूल पकड़ लिया है। मंगलवार को पुरानी मंडी चौराहा स्थित ताजमहल मेट्रो स्टेशन पर राष्ट्रीय हिंदू परिषद (भारत) के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। संगठन का कहना है कि जहां देश के समस्त राष्ट्रीय स्मारकों पर तिरंगा शान से लहरा रहा है, वहीं विश्व प्रसिद्ध ताजमहल पर राष्ट्रीय ध्वज का न होना दुर्भाग्यपूर्ण है।