ताजमहल में नियमों की अनदेखी के बाद शनिवार को हिंदूवादी संगठन के पदाधिकारियों ने ज्ञापन साैंपा। स्मारक में टोपी के साथ प्रवेश देने पर रोक लगाने की मांग की। ताजमहल में रोक के बाद भी एक पर्यटक ने नमाज अदा की थी। ताजमहल के बागीचे में म्यूजियम की ओर नमाज अदा करते हुए पर्यटक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। यह वीडियो बृहस्पतिवार का बताया जा रहा था।