आगरा। दिल्ली के यमुनापार इलाके में हुई गैंगवार की घटना में इस्तेमाल किए गए हथियार आगरा से खरीदे गए थे। दिल्ली की क्राइम ब्रांच को एक आरोपी की गिरफ्तारी के बाद बृहस्पतिवार को टीम आरोपी को लेकर आगरा पहुंची। यहां थाना हरीपर्वत पहुंचकर क्राइम ब्रांच की टीम ने नासिर नामक हथियार तस्कर के बारे में जानकारी जुटाई। हालांकि नासिर पुलिस के हाथ नहीं लगा है।