आगरा। एसएन मेडिकल कॉलेज की 90 करोड़ रुपये से बनी सर्जरी एंड एलाइड स्पेशियलिटी ब्लॉक की जर्जर हिस्से की बैरिकेडिंग कर इसकी टूटी टाइल्स को गिराया जा रहा है। जल्द मरम्मत कार्य शुरू किया जाएगा। इमरजेंसी में प्लास्टर हादसे के बाद विद्युत विभाग के सहायक अभियंता आमिर रिजवी के 10 साल के बेटे उमेर की मौत हो गई थी। इस पर ही छत से प्लास्टर गिरा था। इस पर अमर उजाला ने 90 करोड़ रुपये की लागत से बनी इमारत के निर्माण में हुए भ्रष्टाचार पर खबर प्रकाशित की। यह इमारत 10 साल में ही जर्जर हो गई और टाइल्स भी गिरने लगे थे। प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि इसी रास्ते से मरीज और तीमारदार गुजरते हैं। ऐसे में बैरिकेडिंग करते हुए जर्जर टाइल्स गिरवा दी हैं। इसका मरम्मत कार्य कराया जाएगा।