आगरा। बसपा के पूर्व विधायक की मीट कंपनी से मिलते-जुलते डोमेन आईडी के जरिये फर्जी वेबसाइट बनाकर साइबर ठगी की कोशिश का मामला सामने आया है। ठगों के फर्जी वेबसाइट बनाने की जानकारी होने पर कंपनी के अकाउंट मैनेजर ने थाना साइबर क्राइम में प्राथमिकी दर्ज कराई है।