आगरा के थाना न्यू आगरा क्षेत्र के दयालबाग चौकी क्षेत्र में मंगलवार दोपहर बदमाश के रिहाई जुलूस से जाम लग गया। कारों की छत पर बैठ युवकों के हुड़दंग मचाने से राहगीर दहशत में आ गए। जानकारी होने पर दयालबाग चौकी प्रभारी टीम के साथ पहुंचे। 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर तीन कार और बाइक सीज की हैं। मुख्य आरोपी भागने में सफल हो गया है। उसकी तलाश की जा रही है।