आगरा में पर्यटक से चेन स्नैचिंग करने वाले बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। मुठभेड़ में बदमाश के पैर में गोली है। इसके चलते उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 28 मई को पर्यटक से चेन स्नैचिंग की वारदात को अंजाम दिया गया था। तभी से पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। टीम को मुखबिर से आरोपी के गढ़ी देवरी में होने की जानकारी मिली। इस पर थाना ताजगंज और पर्यटन पुलिस ने आरोपी की घेराबंदी शुरू कर दी।