आगरा (खेरागढ़)। कांग्रेस जिलाध्यक्ष रमानाथ सिकरवार को बुधवार सुबह तड़के ही उनके दीनदयाल धाम मंदिर स्थित उनके आवास पर नजरबंद( हाउस अरेस्ट)कर लिया। सुबह करीब दस बजे जब जिलाधिकारी को ज्ञापन देने आगरा कलेक्ट्रेट के लिए निकले तो पुलिस उन्हें हिरासत में लेकर कोतवाली खेरागढ़ ले आई। जहां शाम 5 बजे तक बैठाए रखने के बाद उनको छोड़ा गया।इस दौरान दर्जनों समर्थक कोतवाली के बाहर दिनभर डटे रहे। रामनाथ सिकरवार ने पुलिस प्रशासन की कार्रवाई को लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताते हुए कहा कि किसानों की समस्याओं को लेकर ज्ञापन देना एक संवैधानिक और शांतिपूर्ण प्रक्रिया है, जिसे बलपूर्वक रोका जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। बुधवार को उनका भूमि विकास बैंक (LDB Bank) द्वारा किए जा रहे किसानों के शोषण के विरोध में जिला अधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी को ज्ञापन सौंपे जाने को का पूर्व निर्धारित कार्यक्रम था। कार्यक्रम से पूर्व ही खेरागढ़ पुलिस द्वारा उनको हिरासत में ले लिया गया।