प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 का रविवार को आखिरी दिन है। इससे पहले 25 और 30 अक्टूबर को परीक्षा आयोजित हो चुकी है। अंतिम दिन जिले में 45,552 अभ्यर्थियों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है। पहली पाली में 22,776 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। परीक्षा देकर केंद्रों से बाहर निकले अभ्यर्थियों ने प्रश्नपत्र को आसान बताया। पिछले दो-तीन बार से पीईटी की परीक्षा दे रहे अभ्यर्थियों का कहना था कि इस बार का पेपर पिछली परीक्षाओं की अपेक्षा सरल रहा। गणित, हिंदी, अंग्रेजी, सामान्य विज्ञान और सामान्य अध्ययन के प्रश्न भी आसान रहे। अभ्यर्थियों के मुताबिक, सभी विषयों के प्रश्नों का स्तर सामान्य रहा और उन्हें हल करने में अधिक परेशानी नहीं हुई।