फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सीएम ग्रिड का काम बना मुसीबत...खुले गड्ढे, टूटी सड़कें और धूल से बेहाल हुए लोग

आगरा के यमुनापार स्थित 100 फीट मार्ग पर टेढ़ी बगिया से शाहदरा तक चल रहे सीएम ग्रिड निर्माण कार्य में सुरक्षा मानकों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है। कई स्थानों पर बिना चेतावनी बोर्ड और ग्रीन नेट लगाए गहरी खुदाई कर छोड़ दी गई है, जिससे राहगीरों, महिलाओं और बच्चों की जान जोखिम में पड़ गई है। वहीं दूसरी ओर डेढ़ किलोमीटर लंबे मार्ग पर हर ओर धूल का गुबार नजर आ रहा है। सोमवार को 100 फीट मार्ग पर बिना चेतावनी बोर्ड और ग्रीन नेट लगाए जेसीबी से खुदाई कर करीब 1000 एमएम व्यास की पाइपलाइन डाली जा रही थी। स्थानीय लोगों के अनुसार कई स्थानों पर लगभग 20 फीट गहरे गड्ढे खोदकर खुले छोड़ दिए गए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें