आगरा। यूपी बोर्ड परीक्षा से एक दिन पहले मंगलवार को थाना न्यू आगरा के नगला बूढ़ी में दसवीं की छात्रा ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बाजार से लाैटी मां ने कमरे का दरवाजा बंद देखकर शोर मचाया। पुलिस ने पहुंचकर किसी तरह दरवाजा खोला तो शव लटका मिला। पुलिस ने फोरेंसिक टीम से जांच कराई। सुसाइड नोट नहीं मिला है। आत्महत्या का कारण पता नहीं चल सका है। जिस घर में मृतका का परिवार रहता है, उसके मालिक के बेटे की शादी की तैयारी भी चल रही है।