आगरा के रुनकता के गांव मुरेंडा मार्ग पर सिकंदरा रजवाहा नहर की पटरी काटकर पाइप डाल कर बालाजी बेवरेज नाम से संचालित फैक्ट्री का केमिकल युक्त पानी नहर में छोड़ा जा रहा था। पिछले दिनों ग्रामीणों की शिकायत पर नहर विभाग ने पाइप उखाड़कर बंद करा दिया था। फैक्ट्री संचालक ने दोबारा पाइप डालकर पानी नहर में छोड़ दिया। जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने नहर विभाग से की थी। बृहस्पतिवार दोपहर नहर विभाग की टीम मौके पर पहुंची। नहर विभाग के एसडीओ ने कोल्ड ड्रिंक फैक्ट्री संचालक को 2 दिन में पाइप लाइन पूर्ण रूप से हाटने लेकर चेतावनी दी है। किसान उदय सिंह ने बताया एसडीओ पंकज अग्रवाल ने आश्वासन दिया है कि अगर दो दिन में भी नहर की तरफ से पाइपलाइन नहीं हटाई गई तो विभागीय कार्रवाई की जाएगी।