फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: ऑटो सवार महिला से लूट ली चेन, कैसे हुई घटना...सुने पीड़िता ने क्या कहा

धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 27 Oct 2025 12:51 PM IST

किरावली-अछनेरा मार्ग पर रविवार दोपहर करीब 12 बजे चलती ऑटो में महिलाओं ने एक अन्य महिला से सोने की चेन लूट ली और मौके से फरार हो गईं। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। जानकारी के अनुसार, मिढ़ाकुर निवासी संतोष शर्मा (50) पत्नी विष्णु शर्मा रविवार सुबह करीब 11 बजे घर से निकली थीं। दोपहर 12 बजे उन्होंने किरावली चौराहे से अछनेरा जाने के लिए एक ऑटो लिया। ऑटो में पहले से दो महिलाएं बैठी थीं, जबकि रास्ते में दो युवक भी सवार हुए। अछनेरा पहुंचने से ठीक पहले ऑटो में सवार महिलाओं ने मौका पाकर संतोष शर्मा के गले से सोने की चेन खींच ली और तुरंत ऑटो से उतरकर फरार हो गईं। जब संतोष शर्मा किराया देने के लिए नीचे उतरीं तो उन्हें अपने गले से चेन गायब होने का पता चला। उन्होंने शोर मचाया, लेकिन तब तक लुटेरियां भाग चुकी थीं। राहगीरों की मदद से पीड़िता अछनेरा थाने पहुंचीं और पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की। फुटेज में ऑटो से उतरती हुई दो संदिग्ध महिलाएं दिखाई दी हैं, जिनकी पहचान के प्रयास जारी हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें