फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: आगरा में स्कूली वाहनों के खिलाफ अभियान शुरू, 34 चालान किए

आगरा में स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए यातायात पुलिस ने 15 दिवसीय विशेष सघन स्कूली वाहन चेकिंग अभियान मंगलवार से शुरू किया है। डीसीपी ट्रैफिक सोनम कुमार के निर्देशन में पहले दिन शहर के प्रमुख मार्गों पर स्कूल बस, वैन, ऑटो समेत अन्य स्कूली वाहनों की जांच की गई। कुल 348 वाहनों की जांच में 314 वाहन मानकों के अनुरूप मिले। जबकि 34 वाहनों के चालान कर सीज किया गया। चेकिंग के दौरान फिटनेस, परमिट, बीमा, प्रदूषण प्रमाणपत्र और ड्राइविंग लाइसेंस समेत सभी आवश्यक दस्तावेज की जांच की गई। चालकों को गति सीमा का पालन, सीट बेल्ट के उपयोग, मोबाइल फोन का प्रयोग न करने और क्षमता से अधिक बच्चों को न बैठाने के लिए जागरूक किया गया। यह अभियान 22 जुलाई तक चलाया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें