दुकान खाली नहीं करने पर दबंग मालिक ने जेसीबी मंगाकर तोड़फोड़, मारपीट व लूटपाट की। थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के ट्रांस यमुना फेस वन में मंगलवार सुबह करीब 9 बजे किराएदार के दुकान खाली नहीं करने पर दुकान मालिक ने जेसीबी बुलाकर दुकान तुड़वा दी। विरोध करने पर मारपीट की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुकानदार को हिरासत में ले लिया।