आगरा के बाह थाना क्षेत्र के जरार में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक सांड दो मंजिला मकान की छत पर चढ़ गया। ये दृश्य देख लोग हैरान रह गए। काफी देर तक उसके पास तक जाने की लोग हिम्मत नहीं जुटा पाए, लेकिन फिर उसे नीचे उतारने के लिए ग्रामीणों ने खुद ही मोर्चा संभाल लिया। रस्सी से सांड के सींग बांध लिए गए। इसके बाद चारा दिखाते हुए उसे आसानी से नीचे उतारा गया। दो घंटे में जब सांड नीचे उतर सका, तो लोगों ने चैन की सांस ली।