फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: जमीन के विवाद में भाजपा मंडल अध्यक्ष पर हमला, सात घायल

आगरा के बाह के बासौनी के गुंगावली गांव में जमीन के विवाद में एक पक्ष ने भाजपा के मंडल अध्यक्ष और गांव के प्रधान रविंद्र बघेल और उनके परिजन व परिचितों पर हमला कर दिया। लाठी-डंडों से जमकर मारपीट की। मंडल अध्यक्ष समेत 7 लोग घायल हुए हैं। हमले से गांव में तनाव है। सूचना पर शनिवार को डीसीपी पूर्वी अभिषेक अग्रवाल गांव पहुंचे और जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। गुंगावली के कुणाल सिंह ने बासौनी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया है कि भाजपा बाह देहात के मंडल अध्यक्ष और गांव के प्रधान रविंद्र बघेल, अपने भाई राजवीर, सुरेंद्र सिंह, चाचा छोटेलाल, सुरेश बघेल, किशनलाल, हरकेश के साथ गांव की महिला भूरी देवी के निधन पर शनिवार सुबह 8 बजे शोक संवेदना व्यक्त करने गए थे। वहां से लौटते समय रास्ते में घात लगाए बैठे मनीष, मलखान, पवन, थान सिंह, विजय, नेक्सीलाल, गोलीराम, आदेश, जोगेंद्र, निहाल, छोटेलाल बघेल, मुनेश, प्रवेश, विपिन बघेल, लवकुश, अजय बघेल, बबलू, अरुण, आकाश, सुनील व 10-15 अन्य लोगों ने लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी, सरिया से हमला कर दिया। हमला होने पर सुरेंद्र शोर मचाते हुए घर की ओर भागे। शोर सुनकर परिवार के लोग पहुंचे। आरोपी रविंद्र बघेल को मरणासन्न हालत में छोड़ कर भाग गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों रविंद्र बघेल, राजवीर सिंह, सुरेश बघेल, छोटेलाल, लवकुश, आदेश को बाह सीएचसी इलाज के लिए भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। मामले में दूसरे पक्ष ने भी मारपीट का आरोप लगाया है। उनके परिवार के लवकुश और आदेश घायल हुए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें