उत्तर प्रदेश के आगरा में रविवार तो राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आयोजित हुई। इसमें शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में कांग्रेस और सपा कार्यकर्ता पहुंचे। इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा के निशाने पर लेते हुए उसे नफरत की दुकान चलाने वाली पार्टी बताया। कहा कि भाजपा राज में नफरत की दुकान चल रही है। लोगों को आपस में लड़ाया जा रहा है। कहा कि भारत जोड़ो यात्रा कन्या कुमारी से लेकर देशभर में घूम रही है। सभी जगह लोग यही कह रहे हैं कि मोदी के राज में नफरत बढ़ गई है। आप मोहब्बत की दुकान चला रहे हैं। आप नफरत से लड़ाई लड़ रहे हैं। अखिलेश ने आगरा में भाजपा हटाओ, संविधान बचाओ, देश बचाओ का नारा दिया। कहा कि भाजपा पेपर लीक करने वाली पार्टी है। इनके नेता देश में नफरत फ़ैलाने का कार्य कर रहे हैं। नौजवानों को रोजगार नहीं है। जवान डिग्री जलाने को मजबूर हैं। यह किसानों के लिए काले कानून लेकर आते हैं। अब भाजपा की विदाई तय है। इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी।