फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: भारत विकास परिषद संस्कार का होली मिलन समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

आगरा में भारत विकास परिषद संस्कार मुख्य शाखा की ओर से शनिवार को सिकंदरा स्थित एक फार्म हाउस पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। फूलों की होली और भक्ति गीतों के बीच सदस्यों ने एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दी। शुभारंभ परिषद के संरक्षक केशव दत्त गुप्ता, अजय अग्रवाल और अध्यक्ष मनोज अग्रवाल पोली भाई ने किया। समारोह में वृंदावन की प्रसिद्ध बांसुरी संस्था के विनय गोस्वामी और उनकी मंडली ने भजनों की मनमोहक प्रस्तुति दी। राधा-कृष्ण के स्वरूपों के साथ फूलों की होली और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित जनसमूह को भाव-विभोर कर दिया। कोषाध्यक्ष जितेंद्र बंसल ने अतिथि को पटका पहनाकर उनका स्वागत किया। संचालन सचिव प्रशांत अग्रवाल ने किया। इस दौरान पूरन डावर, गोपाल गुप्ता, बसंत गुप्ता, ऋषि अग्रवाल, सचिन गुप्ता, सुनील विकल, पंकज अग्रवाल, पवन अग्रवाल, सुनील गोयल, तपन ग्रुप के सुरेश चंद गर्ग, केके चौहान, कैलाश चंद गुप्ता, प्रदीप मित्तल, राजा अग्रवाल, जेपी अग्रवाल, महेश चंद्र अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें