आगरा में सामाजिक न्याय एव अधिकारिता मंत्रालय के चिंतन शिविर में दूसरे दिन सामाजिक सशक्तिकरण पर चर्चा की गई। जिसमें भिक्षावृत्ति के कार्यों में लिप्त लोगों के पुनर्वास, घुमंतू समुदाय और ट्रांस जेंडर योजनाओं पर विभिन्न राज्यों ने प्रेजेंटेंशन दिया। दोपहर में तकनीकी सत्र में विभिन्न राज्यों के संयुक्त सचिव व वित्तीय सलाहकारों ने सुझाव रखे।