फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: रेस्टोरेंट में चाय-नाश्ता पड़ा महंगा, जमीन की रजिस्ट्री कराने आए शख्स का किया बैग पार; देखें वीडियो

Arun Parashar Updated Fri, 20 Mar 2026 01:40 PM IST

मथुरा के थाना बल्देव के गढ़ी मंगली निवासी पीड़ित बुधवार को आगरा के तहसील किरावली में जमीन का बैनामा कराने आए थे। ऑनलाइन प्रक्रिया में देरी होने के कारण वह शाम करीब 4:30 बजे अपने साढ़ू और साले (निवासी जाजऊ) के साथ पास ही स्थित एक रेस्टोरेंट में चाय-नाश्ता करने चले गए। नाश्ता करने के बाद पीड़ित जैसे ही पैसे देने के लिए काउंटर की ओर मुड़े, तभी पास ही की मेज पर नाश्ता कर रहे एक युवक ने मौका पाकर कुर्सी पर रखा बैग उठा लिया और रफूचक्कर हो गया। जब पीड़ित वापस लौटे तो बैग गायब देख उनके होश उड़ गए। रेस्टोरेंट के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए तो उसमें आरोपी युवक बैग ले जाता हुआ साफ दिखाई दे रहा है।पीड़ित ने इस संबंध में थाना किरावली में लिखित तहरीर दी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस चोर की तलाश में जुट गई है। बताया गया कि बैग में कुछ रुपये भी थे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें