फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: पुरातत्व विभाग के कर्मचारियों ने निकाली तिरंगा यात्रा

फतेहपुर सीकरी। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को पुरातत्व विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने फतेहपुर सीकरी स्मारक परिसर में तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा दीवाने-ए-आम से शुरू होकर आगरा गेट, शाहकुली होते हुए जोधाबाई स्मारक तक पहुंची। तिरंगा यात्रा में संरक्षण सहायक दिलीप कुमार सिंह, संरक्षण सहायक अजय मीणा, हॉर्टिकल्चर असिस्टेंट मुकेश कुमार, सुरक्षा कमांडर मुकेश यादव समेत एएसआई एवं एसआईएस के कर्मचारी, पुरातत्व विभाग के गाइड और अन्य कर्मचारी शामिल रहे। हाथों में तिरंगा लेकर कर्मचारियों ने देशभक्ति के नारों के साथ यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरे मार्ग पर भारत माता की जय के नारों से स्मारक परिसर गूंज उठा। कर्मचारियों ने देश की एकता और अखंडता का संदेश देते हुए स्वतंत्रता दिवस के प्रति उत्साह और राष्ट्रभक्ति का प्रदर्शन किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें