आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में एमएड की पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने एमएड परीक्षा आवेदन की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया है। अब एमएड सत्र 2025-27 प्रथम सेमेस्टर और सत्र 2024-26 तृतीय सेमेस्टर (मुख्य, पुनः एवं भूतपूर्व परीक्षा) के छात्र-छात्राएं 11 फरवरी तक अपने परीक्षा आवेदन पत्र जमा कर सकेंगे।