पहलगाम आतंकी हमले के बाद लोगों में गुस्सा बना हुआ है। आगरा के मलपुरा में आगरा ग्वालियर रोड पर लोगों ने आतंकी हमले को लेकर पाकिस्तान के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। पाकिस्तान का पुतला फूंककर विरोध जताया। भाजपा नेता गोविंद चाहर ने कहा कि पहलगाम में कायर आतंकियों ने हमले को अंजाम दिया है। हमें केंद्र सरकार पर भरोसा है कि पहलगाम में मारे गए हिन्दुओं की हत्या का बदला जल्द ही लिया जाएगा। इस माैके पर गोविन्द चाहर, विक्रम चाहर, विष्णु सिंह, जितेंद्र चाहर, मनोज चाहर, डॉ. महावीर सिंह आदि माैजूद रहे।