आगरा में पेट्रोल पंप के लिए जमीन लीज पर लेने के बाद आवंटन के लिए जमीन के मालिक की फर्जी पॉवर ऑफ अटार्नी का इस्तेमाल किया गया। अधिवक्ता राजेश सिंघल निवासी आवास विकास कॉलोनी ने पुलिस आयुक्त दीपक कुमार से शिकायत की है। पुलिस आयुक्त के आदेश पर थाना हरीपर्वत में प्राथमिकी दर्ज की गई।