फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: भारत की जीत के लिए अखिल भारत हिन्दू महासभा ने की पूजा

अखिल भारत हिन्दू महासभा के कार्यकर्ताओं ने रविवार को एशिया कप में पाकिस्तान के साथ होने वाले मैच में भारत की अग्रिम जीत की कामना के लिए रामबाग क्षेत्र में स्थित हनुमान मंदिन में पूजा अर्चना की। संगठन की जिलाध्यक्ष मीरा राठौर ने हनुमान मंदिर के बाहर ही भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्यों की आरती उतारी। राठौर ने कहा कि जिस तरह भारत ने पाकिस्तान को पहलगाम में हुए हमले के बाद हमला कर पटकनी दी, उसी तरह मैच जीतकर भारतीय सैनिक और पर्यटकों को सच्ची श्रद्धांजलि दे। हालांकि इससे पहले पुलिस और महासभा के कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक हुई। कार्यकर्ताओं ने रामबाग चौकी इंचार्ज पर पूजा न करने देने और जिलाध्यक्ष से अभद्र भाषा में बात करने का आरोप लगाया। एसीपी छत्ता के निर्देश पर एतमद्दौला पुलिस ने पूजा करने दी। आरती के दौरान मनीष पंडित, बाबू भाई, नंदू, विपिन राठौर, विनोद शर्मा, निशा देवी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें