फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO:राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर चिकित्सकों का अभिनंदन, उत्कृष्ट सेवाओं के लिए किया सम्मानित

आगरा। राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर दिव्य सेवा ट्रस्ट, आगरा की ओर से मंगलवार को भोगीपुरा स्थित ग्रीन हाउस में चिकित्सक अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शहर के प्रतिष्ठित चिकित्सकों को समाज और स्वास्थ्य सेवाओं में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। समारोह में डॉ. ए. के. गुप्ता, डॉ. अरुण चतुर्वेदी, डॉ. डी. बी. शर्मा, डॉ. रंजना बंसल, डॉ. संजय सेन, डॉ. अलका सेन, डॉ. आर. बी. सिंह, डॉ. विजय कात्याल, डॉ. सौरभ शर्मा, डॉ. अजय अग्रवाल, डॉ. अनिल सारस्वत, डॉ. नवनीत गोयल, डॉ. मीरा, डॉ. जे. पी. राव एवं डॉ. मीनाक्षी वर्मा को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अमन वर्मा, के. पी. बंसल, चन्द्रशेखर, आचार्य सुशील, सोनिका अग्रवाल, सौरभ, जगमोहन गुप्ता, सुरेश कुशवाहा, शर्मिला एवं गीता शिवहरे सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. ए. के. गुप्ता रहे। कार्यक्रम का संचालन संतोष कुलश्रेष्ठ ने किया। अतिथियों का स्वागत डॉ. हरेन्द्र चौहान ने किया। अंत में डॉ. राकेश शुक्ला एवं अमन वर्मा ने सभी अतिथियों और उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें