आगरा। डॉ भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के स्नातक और परास्नातक के उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन लगभग पूरा हो चुका है। अब पूरा फोकस समर्थ शुल्क की जो रसीद है जो महाविद्यालय की ओर से जमा नहीं की जा रही है उसे जमा कराने पर है। शनिवार इसकी जमा करने के अंतिम तिथि है ऐसे में जिन भी महाविद्यालय ने शुल्क जमा नहीं किया है उन पर ₹50000 तक का जमाना विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से लगाया जा रहा है। 12 लाख उत्तर पुस्तिका में से लगभग 11 लाख पुस्तकों का मूल्यांकन किया जा चुका है अब सिर्फ परास्नातक पाठ्यक्रम की पुस्तिकाएं शेष हैं।