डॉ. संजय कपूर का ऐलान- आगरा में बड़े आयोजनों का सिलसिला अब नहीं रुकेगा; बीसीसीआई की इवेंट टीम संभालेगी पूरी व्यवस्था, शहर के खिलाड़ियों की किस्मत का भी होगा फैसला आगरा। उत्तर प्रदेश क्रिकेट का नया इतिहास बृहस्पतिवार से आगरा की धरती पर लिखना शुरू हो गया। पहली बार यूपी टी20 लीग का हाईटेक प्लेयर ऑक्शन शहर में आयोजित किया जा रहा है। शुक्रवार को ताजगंज स्थित होटल ताज कन्वेंशन सेंटर में होने वाले इस मेगा ऑक्शन में एक ओर जहां 250 से अधिक खिलाड़ियों पर फ्रेंचाइजियां करोड़ों की रणनीति के साथ बोली लगाएंगी, वहीं आगरा के कई युवा क्रिकेटरों की किस्मत का भी फैसला होगा। आईपीएल की तर्ज पर हो रहे इस आयोजन से आगरा को प्रदेश क्रिकेट की नई पहचान मिलने जा रही है। खास बात यह है कि यूपी टी20 लीग के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि आगरा केवल इस ऑक्शन तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि भविष्य में यूपीसीए के और भी बड़े क्रिकेट आयोजनों की मेजबानी करेगा