आगरा। रोहिंग्या और बांग्लादेशियों की जांच के लिए पुलिस अभियान चला रही है। डीसीपी सिटी सैय्यद अली अब्बास ने बताया कि इस क्रम में नगर निगम समेत कई विभागों में आउट सोर्सिंग कर्मचारियों की सूची मांगी है। नगर निगम के तीन हजार आउट सोर्सिंग कर्मियों की सूची मिली है। सभी के ऊपर आपराधिक मामलों की जानकारी की जा रही है।इसके साथ ही उनके दस्तावेजों की जांच कर एलआईयू और आईबी से रिपोर्ट मांगी गई है। जांच में नॉन रेसिडेंशियल मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।