मानसिक स्वास्थ्य संस्थान में स्लीप लैब का शुभारंभ हुआ है। इसमें अनिद्रा के मरीजों का इलाज होगा। संस्थान निदेशक प्रोफेसर दिनेश राठौर ने बताया कि स्लीप लैब में अनिद्रा के मरीजों का इलाज और अध्ययन होगा। इसमें मरीज को रात में भर्ती किया जाएगा। यहां 6 से 8 घंटे मरीज की नींद का अध्ययन किया जाएगा। इसमें इलेक्ट्रोड के जरिए दिमाग और हृदय का अध्ययन करके रिपोर्ट तैयार की जाएगी इसके आधार पर मरीज का इलाज शुरू किया जाएगा यह ब्रज क्षेत्र में पहली स्लीप लैब बनाई गई है। यहां पर मरीज मरीज को निशुल्क इलाज मिलेगा। उन्होंने बताया कि अनिद्रा मानसिक बीमारियों की दस्तक है, जिस तरह से बुखार किसी बीमारी में सबसे पहले आता है इसी तरह नींद ना आना मानसिक विकार की शुरुआत है ।लंबे समय तक ऐसी स्थिति बनती है तो वह मानसिक स्वास्थ्य संस्थान में स्लीप लैब में इलाज करा सकते हैं।