अंकुर प्रताप सिंह बने दोहरे चैंपियन, डबल्स और मिश्रित युगल में भी ताजनगरी के खिलाड़ियों ने लहराया परचम आगरा। मुरादाबाद में आयोजित प्रथम उत्तर प्रदेश राज्य सब-जूनियर (अंडर-15 व अंडर-17) रैंकिंग बैडमिंटन प्रतियोगिता में आगरा के शटलरों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगभग हर वर्ग में पदक जीतकर ताजनगरी का नाम रोशन किया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर आगरा जिला बैडमिंटन संघ ने खुशी जताते हुए सभी विजेताओं और पदक विजेताओं को बधाई दी।