फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: होली मिलन समारोह में एक-दूसरे को लगाया गुलाल, उपलों से बनी होली जलाने की अपील

आगरा के कमला नगर स्थित अग्रवाल महिला संगठन ने वाटरवर्क्स स्थित अतिथिवन के कृष्णा हॉल में होली मिलन समारोह का आयोजन किया। संगठन की संस्थापिका उर्मिला अग्रवाल और मधु अग्रवाल ने होली के महत्व की जानकारी दी। मुख्य संरक्षिका मंजू मंगल, संरक्षिका आशा अग्रवाल ने सभी बहनों का स्वागत किया। सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। आकांक्षा ने भगवान शिव और लवी ने पार्वती व रचना ने राधा व नुपुर ने कृष्णा के रूप में होली के गीत गाकर शानदार प्रस्तुति दी। सभी से ईको फ्रेंडली होली मनाने के साथ गोबर के उपलों से बनी होली जलाने का अनुरोध किया। संरक्षिका मंजू अग्रवाल और शशि गोयल ने पानी रहित होली खेलने का संदेश दिया। अध्यक्ष रेणु सिंघल और सचिव सरोज विकल ने मंच संचालन किया। इस दाैरान मंजू गोयल, रेखा अग्रवाल ने सभी को गुलाल लगाया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें