आगरा के कस्बा खेरागढ़ में अग्रसेन जयंती से पूर्व अग्रवाल समाज के लोगों द्वारा नगर में आमंत्रण यात्रा निकाली गई , जिसमें बड़ी संख्या में महिला पुरुष सम्मिलित हुए। यात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए अग्रवाल भवन पर समाप्त हुई। जहां बुजुर्गों और समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया। इस दौरान चेयरमैन सुधीर गर्ग गुड्डू ने नगर के सैयां चौराहे पर नवनिर्मित अग्रसेन द्वार का उद्घाटन कर नगर पंचायत द्वारा सैया चौराहे से कोतवाली चौराहे तक अग्रसेन मार्ग का नामकरण किया गया ।