फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: नीट पेपर लीक के विरोध में आप का धरना, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

Arun Parashar Updated Fri, 24 Jul 2026 05:51 PM IST

आम आदमी पार्टी (आप) ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की बोदला स्थित प्रतिमा के समक्ष धरना देकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। छात्रों पर लाठीचार्ज की निंदा करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आप के पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल वाजपेयी ने कहा नीट समेत कई पेपर लीक हुए हैं। इससे छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है। महानगर सचिव तरुण भार्गव ने कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। उनका आरोप है कि पुलिस ने महानगर अध्यक्ष दिलीप बंसल को घर में ही नजरबंद कर दिया। इस मौके पर रामसेवक, आलोक दीक्षित, शाहरुख खान, रमाकांत प्रजापति, रितिक सिंह, बिट्टू पंडित, रवि गोयल, आसिफ नवाब, मुरली बाबा आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें