फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : आगरा पहुंचे रेल राज्यमंत्री: कैंट स्टेशन का किया निरीक्षण

उत्तर प्रदेश के आगरा पहुंचे रेल राज्यमंत्री रावसाहेब पाटिल दानवे ने सोमवार की शाम आगरा कैंट स्टेशन का निरीक्षण किया। मीडिया से मुखातिब होने पर उन्होंने कहा कि आगरा-मथुरा पर्यटन नगरी है। इनके स्टेशनों को मेजर सर्जरी की जरूरत है। यहां स्तरीय सुविधाएं विकसित की जाएंगी। करीब 20 मिनट निरीक्षण के बाद उन्होंने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी की। रेल राज्यमंत्री शाम को करीब 5 बजे आगरा कैंट स्टेशन पहुंचे। यहां उन्होंने स्वचालित सीढ़ी, पानी, लिफ्ट की व्यवस्था देखी। यात्रियों से सुविधाओं के बारे में पूछा। इसके बाद कैंटीन गए और यात्रियों से पूछा कि कैसा खाना है, गुणवत्ता ठीक है कि नहीं। लोगों ने कहा ठीक है। इसके बाद डीआरएम कार्यालय में अमृत योजना के तहत स्टेशनों के विकास कार्य की समीक्षा की। उन्होंने स्टेशनों पर साफ-सफाई और यात्रियों की सुविधाएं बेहतर करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें