उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल का प्रांतीय अधिवेशन 8 तारीख से शुरू हो रहा है। दो दिवसीय अधिवेशन में डेढ़ हजार से अधिक व्यापारी शामिल होंगे। इसमें जीएसटी की विसंगतियां, नए उद्यम स्थापित करने समेत अन्य बिंदुओं पर व्यापारी रूपरेखा तय करेंगे। आगरा व्यापार मंडल अध्यक्ष टीएन अग्रवाल ने बताया कि कल से ही व्यापारी आना शुरू हो जाएंगे उनके लिए पूरी व्यवस्था की गई है।