फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: अब गांव में ही बन सकेंगे आधार कार्ड, जिले के 690 ग्राम पंचायतों में लगेंगी मशीनें

ग्रामीण क्षेत्रों में आधार संबंधी सेवाओं को लोगों के घर के नजदीक उपलब्ध कराने की तैयारी शुरू हो गई है। पंचायती राज विभाग जिले की सभी 690 ग्राम पंचायतों में आधार नामांकन एवं अपडेट मशीनें स्थापित करेगा। इससे ग्रामीणों को आधार अपडेट कराने के लिए शहर या दूर के केंद्रों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। इन मशीनों के माध्यम से 0 से 18 वर्ष तक के बच्चों के नए आधार कार्ड बनाए जाएंगे, जबकि 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के नए आधार कार्ड नहीं बनेंगे। 18 प्लस के लिए केवल आधार में आवश्यक संशोधन और अपडेट, जैसे पता, मोबाइल नंबर, बायोमेट्रिक या अन्य विवरण अपडेट करने की सुविधा उपलब्ध होगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें