आगरा। सदर बाजार थाना के नामनेर क्षेत्र में शराब पीने के लिए 50 रुपये नहीं देने पर युवक ने एक व्यक्ति पर चाकू से हमला कर उसका कान काट दिया। घटना चार अगस्त की रात करीब 8:30 बजे नामनेर चौपाल के पास की है। पीड़ित नीरज ने पुलिस को बताया कि वह चौपाल के पास कैरम खेल रहा था। इसी दौरान मोहल्ले का मोहन वहां पहुंचा और शराब पीने के लिए 50 रुपये मांगने लगा। रुपये देने से मना करने पर आरोपी ने गाली-गलौज की और जान से मारने की नीयत से चाकू से उसके कान पर वार कर दिया। हमले में कान कट गया। सहायक पुलिस आयुक्त सदर रामप्रवेश गुप्ता ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जांच की जा रही है।