आगरा। शहर के प्रमुख चौराहों पर भिखारियों का आतंक है। मंगलवार को थाना एत्माद्दौला के रामबाग चौराहे पर भीख के रुपयों के लिए नाबालिग बच्चियों के गुट में जमकर मारपीट हो गई। हालात इतने बिगड़ गए कि कार चालक को उतरकर उन्हें अलग करना पड़ा। इससे सर्विस लेन की सड़क पर आधे घंटे तक लंबा जाम लगा रहा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।