आगरा। थाना हरीपर्वत में पीड़ित जयपुर निवासी व्यवसायी ने मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया है कि संजय प्लेस स्थित कार्यालय में कृष्णा डेवलपर्स के मनोज यादव ने टाउनशिप बनाने की बात कहकर 30 लाख रुपये निवेश कराए। बाद में जानकारी हुई कि आरोपी की कोई टाउनशिप नहीं बन रही थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।