आगरा रेल मंडल के करीब 15 स्टेशनों का कायाकल्प किया जा रहा है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत इन स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं में बढ़ावा किया जा रहा है। तमाम निर्माण किया जा रहे हैं और तमाम तरह से इन स्टेशनों को हाईटेक किया जा रहा है। आपको बता दें देश के प्रधानमंत्री आगरा के पांच अमृत भारत स्टेशनों का लोकार्पण करेंगे। रेलवे ने अभी तक इसकी कोई तारीख तय नहीं की थी। लेकिन अब हो सकता है कि प्रधानमंत्री 22 मई को लोकार्पण कर सकते हैं। रेलवे इसके लिए तैयारी में जुटा हुआ है। पीएम आगरा रेल मंडल के गोवर्धन, फतेहाबाद, गोविंदगढ़, मंडावर महुआ रोड और ईदगाह स्टेशनों का लोकार्पण कर सकते हैं। इन स्टेशनों का अमृत भारत योजना के तहत करोड़ों रुपए से कायाकल्प किया गया है।