आगरा। थाना शाहगंज की राधे वाली गली में घर-घर भीख मांग रहे दो पिता-पुत्र सहित पांच लोगों की पिटाई के मामले में दो दिन में दो आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है। प्राथमिकी 25 अज्ञात के खिलाफ दर्ज हुई थी। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो की मदद से 12 आरोपियों को पहचान लिया गया है।