देश में सौ करोड़ टीका लगने पर कोरोना योद्धाओं के सम्मान में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) द्वारा संरक्षित मंदिरों और स्मारकों को तिरंगामय रोशनी से रोशन किया जाएगा। इसमें ब्रज के मंदिर और ऐतिहासिक स्मारक भी शामिल हैं। वृंदावन के सबसे प्राचीन मंदिरों में शुमार मदनमोहन और गोविंद देव मंदिर पर भी भव्य रूप से सजावट की गई है। रविवार को दोनों मंदिरों पर तिरंगामय की रोशनी का ट्रायल किया गया है। इससे पूर्व ट्रायल के दौरान आगरा के चार स्मारकों आगरा किला, फतेहपुर सीकरी, एत्माद्दौला और सिकंदरा स्मारक को तिरंगे के रंग में रोशन किया गया था। ताजमहल सुरक्षा कारण से इस महोत्सव में शामिल नहीं किया गया है।